FD Backed Credit Card क्या है? Low Cibil Score वाले लोगों के लिए पूरी जानकारी (2026)
आज के Digital Time me समय में आपका Cibil स्कोर अच्छा होना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि अगर आपका क्रेडिट स्कोर कमजोर है या पहले आपने कोई लोन या क्रेडिट कार्ड समय पर नहीं भरा है (मतलब आपकी क्रेडिट हिस्ट्री खराब है), तो सामान्य क्रेडिट कार्ड पाना मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे लोगों के लिए Fd Backed क्रेडिट कार्ड एक बहुत अच्छा विकल्प है। इसे सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड भी कहते हैं।इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि यह कार्ड क्या है, कैसे काम करता है, इसके लाभ क्या हैं, इसे कैसे प्राप्त करें और कौन से बैंक/ऐप से ऑनलाइन मिल सकता है। एफडी बैक्ड क्रेडिट कार्ड क्या है? एफडी बैक्ड क्रेडिट कार्ड एक सुरक्षित क्रेडिट कार्ड होता है। इसका लाभ उठाने के लिए आपको बैंक या एनबीएफसी में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) जमा करना होता है। यह एफडी बैंक के लिए सुरक्षा का काम करता है। एफडी जमा करने पर बैंक, एफडी के एक हिस्से के अनुसार आपको क्रेडिट सीमा प्रदान करता है। 💡 उदाहरण: अगर आपने ₹50,000 एफडी जमा किया है, तो बैंक आपको ₹45,000 तक की क्रेडिट सीमा दे सकता है। यह कार्ड किनके लिए है? एफडी बैक्ड कार्ड उन लोगों के ल...