संदेश

Fintech News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

UPI Autopay Scam: Auto-Debit के नाम पर कैसे हो रहा बड़ा Fraud। UPI ऐप पर Auto Debit कैसे चेक करे।

चित्र
जहां एक तरफ UPI ने payments को बेहद आसान बना दिया है, वहीं इसी system के अंदर एक नया खतरा तेजी से बढ़ रहा है जोकि UPI Autopay Scam हैं।        UPI Autopay scam में user से बिना समझे auto-debit approve करवा लिया जाता है इस स्कैम में स्कैमर लोगों को Autopay Request भेजते है जिसे कई लोग बिना सोचे समझे “Approve” कर देते हैं। इसका नतीजा उनके अकाउंट से तुरंत पैसा कट जाता है और अगर इसे कैंसिल नहीं किया तो हर महीने same Amount कटता रहता है। आज इस article में हम detail में समझेंगे कि  UPI Autopay क्या है scam कैसे होता है real news case India में हुए UPI Scam का data इससे बचने के तरीके UPI Circle Setup, एक परिवार एक UPI कैसे setup करे limit ke sath। जानने के लिए क्लिक करे। UPI Autopay क्या होता है? UPI Autopay एक ऐसा feature है जिसमें आप किसी service के लिए auto payment (mandate) सेट कर देते हैं। मान लीजिए आपको हर महीने अपनी इंटरनेट सर्विस के लिए पैसे भरने है तो अगर आप उसे UPI AUTOPAY पर अप्रूव कर देते है तो पैसा हर महीने बिल के अनुसार अपने आप कटता रहेगा।  इसका सबसे...

2026 के टॉप 10 टेक और फाइनेंस ट्रेंड (UPI, AI, EV और डिजिटल रुपया)

चित्र
आज के समय में टेक्नोलॉजी और फाइनेंस बहुत तेजी से बदल रहे हैं। अब सब कुछ डिजिटल में बदल रहा है चाहे बात हो UPI पेमेंट, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) या डिजिटल बैंकिंग की आप देखेगे की हर जगह नए बदलाव आ रहे हैं। यह बदलाव इंसान के फ्यूचर को टेक्नोलॉजी में एक कदम ओर आगे ले जाते है। बदलते वक्त के साथ सब बदल रहा है और अगर आप इन ट्रेंड्स को समझ लेते हो, तो आप पैसे और करियर दोनों में एक कदम आगे निकल सकते हो। 1. AI पर अब नियम बनेंगे European Union ने AI के लिए सख्त कानून बना दिए हैं ताकि आने वाले वक्त में Ai का गलत प्रयोग ना हो। Ai का प्रयोग अब कानून के दायरे में रह कर करना होगा। India में भी लगभग हर प्लेटफॉर्म पर Ai का प्रयोग किया जा रहा है तो भारत सरकार भी अपने नियम लाने की तैयारी में है। 👉 मतलब: AI का गलत इस्तेमाल कम होगा और सब कुछ नियम के अंदर होगा 2. UPI अब विदेशों में भी चलेगा NPCI UPI नेटवर्क को दूसरे देशों में फैला रहा है जिससे अगर आप विदेश का दौरा करते है तो आपको पेमेंट करने में आसानी होगी। अभी फिलहाल आप UAE, Singapore जैसे देशों में  UPI से पेमेंट कर सकते हो। NPCI UPI EXPAND ...

One Day Course Series Part 1: Financial Literacy क्या है? पैसे को सही तरीके से मैनेज करना सीखें बिल्कुल फ्री सिर्फ 1 दिन में(2026 Guide)

चित्र
आज के वक्त में पैसा कमाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे सही तरीके से संभालना (manage करना) उससे भी ज़्यादा ज़रूरी हो गया है। अगर आप पैसे को सही तरीके से मैनेज नहीं करेंगे तो भविष्य में आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। पैसा मैनेज करने की यही समझ Financial Literacy (वित्तीय साक्षरता) कहलाती है। आज हमारे इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप फ्री में एक दिन का कोर्स करके ये कैसे सीख सकते है। इस फ्री कोर्स को करने के बाद आप बेसिक सीख सकते हो Financial Literacy के जोकि आपको एक रास्ता दिखा देगा। Financial Literacy का मतलब है – पैसे को कमाना, बचाना, निवेश करना और सही फैसले लेना सीखना। Financial Literacy आपको सिखाती है कि आप पैसे का सही उपयोग कैसे कर सकते है। आप अपना बजट कैसे बनाए की आपकी सेविंग बढ़े। इसके इलावा ये आपको सिखाता है कि निवेश कैसे करे कि भविष्य में आपको Finance संबंधी परेशानियां कम हो। यह आपको सिखाता है: बजट कैसे बनाएं बचत (Savings) कैसे बढ़ाएं निवेश (Investment) कहाँ करें Financial Literacy क्यों जरूरी है। आज के समय में UPI, Digital Payment, Loan Apps का ज्यादा प्रचलन है जिसक...

AI पर बच्चों की निर्भरता: फायदे, नुकसान और समाधान (2026)। हर माता पिता को यह जरुर पढ़ना चाहिए।

चित्र
आज के आधुनिक युग में Artificial Intelligence (AI) हमारे साथ साथ बच्चों की पढ़ाई, मनोरंजन और दैनिक जीवन का भी हिस्सा बन चुकी है। अब चाहे बच्चों को homework करना हो, coding सीखनी हो या फिर कोई अन्य क्रिएटिविटी आर्ट सीखनी हो, ये सब आज Ai पर निर्भर हो गया है। मेरा बेटा जोकि 6 साल का है वो गेमिंग के लिए Ai का use करता है। इन सब चीजों को देखते हुए सवाल यह उठता है कि 👉 क्या बच्चे AI पर जरूरत से ज्यादा निर्भर होते जा रहे हैं? 👉 और अगर हां, तो इसका उनके भविष्य पर क्या असर पड़ेगा? AI क्या है और बच्चे इसे कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं? AI यानी ऐसी तकनीक है जो इंसानों की तरह सोचने, सीखने और निर्णय लेने की क्षमता रखती है। सरल शब्दों में कहे तो Ai ज्ञान का भंडार है जिससे आप लगभग कुछ भी पूछ या सीख सकते है। ये आपके लिए कोडिंग कर सकता है या Step by Step आपको कोडिंग करना सिखा सकता है। आप इसके इस्तेमाल से ऑनलाइन लर्निंग और अर्निंग दोनों कर सकते है। Ai से पैसे कैसे कमाए या फिर चाहे बिज़नेस सेटअप करना हो ये आपकी प्रोफेशनली मदद कर सकता है। आज के बच्चे AI का इस्तेमाल निम्नलिखित चीजों के लिए ज्यादा कर रहे ह...

AI Clone क्या है? सैम ऑल्टमैन का AI क्लोन का सच। आप फ्री में कैसे बनाएं अपना AI क्लोन (2026)

चित्र
हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से बदल रहा है। दैनिक कार्य आसान हो गए है, चाहे वो फाइनेंस मैनेजमेंट हो या फिर सोशल अब हर जगह Ai हमारी मदद कर रहा है। इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए Sam Altman अब अपना AI क्लोन बना रहे है जो उनकी प्रोफेशनली मदद करेगा। इस लेख में आप जानेंगे: सैम ऑल्टमैन का असली प्रोजेक्ट क्या है AI क्लोन का वास्तविक अर्थ भविष्य में क्या बदलाव होंगे संभावित समस्याएं (जोखिम) और आप अपना मुफ्त AI क्लोन कैसे बना सकते हैं सैम ऑल्टमैन का AI क्लोन प्रोजेक्ट क्या है? Sam Altman OpenAI के CEO हैं। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में एक कदम ओर आगे बढ़ाते हुए कई बार यह बताया है कि भविष्य में हर व्यक्ति के पास एक व्यक्तिगत AI सहायक (Personal AI Agent) होगा। Sam Altman इसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है। जो Ai क्लोन Sam Altman बना रहे है वो उनके जैसा सोच सकता है, उनके जैसे लिख सकता है और उनकी जगह कुछ काम भी कर सकता है। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहुत चर्चा है कि Sam Altman अपना क्लोन बना रहे है लेकिन यह मानव शरीर का क्लोन नहीं है। यह केवल डिजिटल रूप में आपकी ...

UPI Circle Setup Guide: बिना बैंक अकाउंट के UPI पेमेंट कैसे करें? एक परिवार, एक UPI: डिजिटल भुगतान, अब और भी आसान

चित्र
अगर आपने हाल ही में अपने UPI ऐप में “Introducing UPI Circle” का ऑप्शन देखा है, और आप उसके बारे में जानना चाहते हो तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि UPI Circle क्या है, कैसे काम करता है, और इसका इस्तेमाल कैसे करना है। UPI Circle क्या है? UPI Circle एक नया डिजिटल पेमेंट फीचर है जिसे National Payments Corporation of India (NPCI) ने लॉन्च किया है। NPCI द्वारा इस फीचर को पहली बार अगस्त 2024 में introduce किया गया था, और इसे Global Fintech Fest 2024 जैसे बड़े इवेंट में भी showcase किया गया। धीरे धीरे यह फीचर सभी UPI ऐप में अपडेट हो रहा है। UPI Circle के जरिए अब आपके एक ही बैंक अकाउंट से कई लोग सुरक्षित तरीके से UPI पेमेंट कर सकते हैं, जिससे खासकर परिवार और छोटे खर्चों को manage करना आसान हो जाता है। इसके लिए उन्हें अलग से UPI नहीं चाहिए बस आपके एक अकाउंट से आपके फैमिली मेंबर पेमेंट कर सकते है वो भी पेमेंट लिमिट के साथ। आइए जानते है डिटेल में। UPI Circle के दो मुख्य फीचर है। 1️⃣ People (लोगों के साथ शेयर करना) यानि आप इसमें अपने परिवार या किसी खास दोस्त को जोड़ सक...

Work From Home Fraud in India 2026: घर बैठे नौकरी के नाम पर ठगी, असली केस और सुरक्षा टिप्स।

चित्र
आज के समय में हर कोई चाहता है कि कोई ऐसा काम हो जिससे वो घर बैठे पैसे कमा सके। ऐसे बहुत से स्टूडेंट और गृहणियां है जिन्हें इसकी वाकई जरूरत है अपनी लाइफ को मैनेज करने के लिए। इसी जरूरत का फायदा उठाकर साइबर ठग 'वर्क फ्रॉम होम' के नाम पर मासूम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ये ठग बड़ी कंपनियों के नाम का इस्तेमाल करते हैं और सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए जाल बिछाते हैं । वर्क फ्रॉम होम फ्रॉड कैसे होता है? (Types of Scams ) वर्क फ्रॉम होम फ्रॉड के लिए आज के टाइम में टेलीग्राम सबसे बड़ा जरिया बनता जा रहा है। ज्यादातर स्कैम टेलीग्राम ऐप पर ग्रुप्स बनाकर किए जाते है। इनमें सबसे कॉमन फ्रॉड जिसका शिकार आज कल लोग ज्यादा हो रहे है आइए उनके बारे में डिटेल में जानते है। टास्क-बेस्ड स्कैम: इसमें आपको छोटे छोटे टास्क दिए जाते है। आपको यूट्यूब वीडियो लाइक करने, गूगल रिव्यू देने या सोशल मीडिया फॉलो करने जैसे आसान काम दिए जाते हैं। आप जैसे ही काम शुरू करते है आपको वे 200-500 रुपये का 'प्रॉफिट' देकर भरोसा जीतते हैं। इसके बाद आपसे अपग्रेड करने और ज्यादा प्रॉफ...

Ola Uber Rapido Bike Driver Income 2026: पूरी सच्चाई, कमाई, नुकसान और ग्राउंड रियलिटी

चित्र
आज के समय में Ola, Uber और Rapido जैसी कंपनियों ने लाखों लोगों को रोज़गार का एक नया विकल्प दिया है। जिससे आम लोगों को भी फायदा हुआ है जिससे रोजाना सफर करने वालों को बाइक टैक्सी का विकल्प मिला है जोकि एक सस्ता और तेज़ विकल्प है सफर करने के लिए। बाइक टैक्सी सेवाओं ने उन युवाओं और आम लोगों के लिए कमाई का जरिया बनाया है, जिनके पास अपनी बाइक है और वे तुरंत कमाई शुरू करना चाहते हैं। इसके इलावा जो ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है वो युवा भी आसानी से ये काम कर सकते है। लेकिन एक  बड़ा सवाल यह है — 👉 क्या इन ड्राइवरों (कैप्टन) को उनकी मेहनत का पूरा पैसा मिलता है? 👉 क्या यह काम लंबे समय तक किया जा सकता है? इस लेख में हम 2026 की असली सच्चाई, समस्याएं और कंपनियों के व्यवहार को विस्तार से समझेंगे। 💰 क्या मिलता है पूरा मेहनताना? सच यह है कि ग्राहक जितना किराया देता है, उसका पूरा हिस्सा ड्राइवर को नहीं मिलता। उस किराए में कंपनी हर राइड पर लगभग 20% से 30% तक कमीशन काटती हैं। कई बार इंसेंटिव के नाम पर कमाई बढ़ाने का लालच दिया जाता है लेकिन अगर देखा जाए तो ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहती है। 👉 उदा...

ऑनलाइन शॉपिंग फर्जी वेबसाइट कैसे पहचानें | 2026 में फ्रॉड से बचने के तरीके

चित्र
आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग बहुत आसान और लोकप्रिय हो गई है। घर बैठे बैठे आप लगभग हर चीज की शॉपिंग कर सकते है। जितनी तेजी से हमारी जिंदगी में चीज़ें आसान हुई है इसके साथ ही फर्जी (Fake) शॉपिंग वेबसाइट्स का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। कई लोग सस्ते ऑफर्स के चक्कर में आकर अपना पैसा और निजी जानकारी खो देते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे: फर्जी वेबसाइट क्या होती है इसे कैसे पहचानें इससे कैसे बचें और अगर फ्रॉड हो जाए तो क्या करें 🔍 फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट क्या होती है? फर्जी वेबसाइट एक नकली ई-कॉमर्स साइट होती है जो दिखने में बिल्कुल असली जैसी लगती है। कई बार इतनी परफेक्शन से बनाई जाती है कि हम बड़ी आसानी से धोखा खा जाते है। ये वेबसाइट्स यूज़र्स को बड़े डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर दिखाकर फंसाती हैं। बढ़िया ऑफर्स के चक्कर में यूजर अपना पैसा, निजी जानकारी तक गवां बैठता है। यह एक तरह का Phishing Scam होता है, जिसमें पेमेंट लेने के बाद प्रोडक्ट नहीं भेजा जाता या नकली/घटिया सामान भेजा जाता है। ऐसी वेबसाइट देखने में बिल्कुल असली लगती है लेकिन ये सिर्फ स्कैम करने का एक कॉपी कैट तरीका है। आपक...

Parents Alert! Online Gaming से बच्चों के साथ हो रहा खतरनाक खेल (India Real Case 2026)”

चित्र
आज के डिजिटल दौर में बच्चे मोबाइल और ऑनलाइन गेम्स की दुनिया में तेजी से जुड़ रहे हैं। जैसे जैसे वक्त बदला है बच्चों की दुनिया लगभग गेम में सिमट कर रह गई है। Outdoor Gaming Activity लगभग खत्म हो गई है। आजकल के बच्चे Free Fire, PUBG, Minecraft,Roblox जैसी गेम्स में ज्यादा सक्रिय है। हर गेम में चैट या वॉइस कम्युनिकेशन का फीचर होता है, लेकिन यही फीचर कई बार बच्चों के लिए खतरा बन जाता है, खासकर Unwanted Chat (अनचाही बातचीत) के रूप में। Unwanted Chat क्या होता है? Unwanted Chat का मतलब है ऐसी बातचीत जो बच्चा नहीं करना चाहता या जो उसके लिए सुरक्षित नहीं है। हर बच्चे में क्यूरियोसिटी होती है नयी चीजों को जानने की और इसी के चलते बच्चे चैट में आने वाले हर मैसेज का रिप्लाई कर देते है। इसमें शामिल हो सकते हैं: अजनबी लोगों के मैसेज गंदी या आपत्तिजनक भाषा निजी जानकारी मांगना (नाम, पता, स्कूल) धमकी या डराना (Cyberbullying) बच्चों के लिए यह खतरा क्यों है? 1. 👤 अजनबी लोगों से संपर्क ऑनलाइन गेम्स में कोई भी व्यक्ति fake ID बनाकर बच्चों से बात कर सकता है। सामने वाले की मानसिकता क्या है ये हमें नहीं मालू...

Google पर Customer Care Number Search करना कितना खतरनाक है? Fake Helpline Scam का पूरा सच

चित्र
आज के डिजिटल जमाने में हम किसी भी समस्या का समाधान ढूंढने के लिए सबसे पहले Google पर जाते हैं। हमारी समस्या चाहे बैंक से जुड़ी हो या किसी फाइनेंशियल ऐप से हम सीधे search करते हैं गूगल पर। क्या आप जानते है की ऐसा करना आपको cyber fraud का शिकार बना सकता है। यह भारत में तेजी से बढ़ रहा एक बड़ा scam है जिसे Fake Customer Care Scam कहा जाता है। इस स्कैम में लोग सिर्फ Google पर नंबर search करने की वजह से लाखों रुपये गंवा रहे हैं। Fake Customer Care Scam क्या है? Fake Customer Care Scam एक ऐसा cyber fraud है जिसमें ठग Google पर नकली या फर्जी customer care नंबर डाल देते हैं। जब कोई यूजर उस नंबर पर कॉल करता है, तो scammer खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर धोखाधड़ी को अंजाम देते है। 👉 ये scam खासकर इन क्षेत्रों में ज्यादा होता है: बैंकिंग (SBI, HDFC, ICICI) UPI apps (PhonePe, Paytm, Google Pay) E-commerce (Amazon, Flipkart) OTT apps (Hotstar, Netflix) कैसे होता है ये fraud? इस scam का तरीका बहुत ही smart और dangerous होता है। जब भी कोई यूजर Google पर search करता है  “Customer care num...

2026 में अपने माता-पिता को Cyber Fraud से कैसे बचाएं? पूरी जानकारी

चित्र
आज का वक्त आधुनिक युग है , जहां हर काम मोबाइल से हो रहा है। घर की ग्रॉसरी से लेकर पैसों के लेनदेन के लिए ज्यादातर हम मोबाइल का प्रयोग कर रहे है। जितनी ज्यादा सहूलियत हमे मिली है उससे ज्यादा तेजी से साइबर फ्रॉड भी बढ़ रहा है। अब सवाल यह है कि सबसे ज्यादा खतरे में कौन है? इसका सीधा सा जवाब है हमारे माता-पिता (Old Parents)। टेक्नोलॉजी हर दिन अपडेट होती जा रही है तो आज की जेनरेशन इसको सीख रही है वहीं हमारे पेरेंट्स को इसके साथ सामंजस्य बिठाने में परेशानी होती है और scammers इसी कमजोरी का फायदा उठाते हैं। इस लेख में हम जानेंगे: ✔ क्यों बुजुर्ग सबसे आसान target होते हैं ✔ सबसे common scams कौन-कौन से हैं ✔ और सबसे जरूरी — उन्हें कैसे बचाएं क्यों Old Parents Cyber Fraud का आसान शिकार बन जाते हैं? हमारे पेरेंट्स ने जो वक्त देखा है वो बिल्कुल अलग था और आज का वक्त बिल्कुल अलग है। उनके वक्त में फोन इतना कॉमन नहीं होता था और हर कम के लिए उनको फिजिकली मेहनत करनी पड़ती थी। बैंक का कार्य हो या सिलेंडर लाना हो या फिर बिजली का बिल भरना हो, हर काम के लिए जाना पड़ता था। सबसे बड़ी बात की उस वक्त के...

2026 में लोग साइबर ठगी में क्यों फँस रहे हैं? AI, डर और लालच का असली खेल। पढ़े पूरी जानकारी

चित्र
साल 2026 में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। UPI, ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं ने आम जिंदगी को जितना आसान बनाया है, उतना ही साइबर अपराध भी खतरनाक स्तर तक बढ़ चुका है। आज के साइबर अपराध का कारण सिर्फ एडवांस टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि आपकी मनोवैज्ञानिक कमजोरी भी है।Artificial Intelligence के इस्तेमाल ने साइबर ठगी को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। इस लेख में हम जानेंगे: 👉 2026 के लेटेस्ट आंकड़े 👉 सरकार की रिकवरी की सच्चाई 👉 और लोग आखिर क्यों फँस रहे हैं 2026 में साइबर अपराध के चौंकाने वाले आँकड़े भारत सरकार की एजेंसियों जैसे Indian Cyber Crime Coordination Centre और CERT-In के ट्रेंड्स के आधार पर 2026 का अनुमान: सरकारी एजेंसियों के हिसाब से अनुमानित आंकड़े 2026 के अंत तक 30–35 लाख तक पहुंच सकते है। जिससे लगभग 48,000 करोड़ – ₹52,000 करोड़ तक का वित्तीय नुकसान है। भारत में हर दिन साइबर अपराध की अनुमानित शिकायतें लगभग 12,000 – 15,000 है। अगर हम सभी साइबर शिकायतों के आंकड़े चेक करे तो Investment Scam कुल नुकसान का 60–65% है। यानी कि जो ल...